डभरा पुलिस की तत्परता — धारदार तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

डभरा। 30 अक्टूबर 2025। जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीले पदार्थ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुश्री अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा जारी निर्देशों के पालन में थाना डभरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 13 डभरा निवासी रवि कुमार नेताम पिता जगतराम नेताम (उम्र 34 वर्ष) सार्वजनिक स्थान पर लोहे की धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 369/2025, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी डभरा ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जुआ-सट्टा या नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें — आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




