जैजैपुर में 23 सितंबर को शुरू होगा वासुदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,

ट्रॉमा एवं मेटरनिटी सेंटर
स्थानीय मरीजों को मिलेगी बेहतर उपचार की सुविधा,
आधुनिक जांच मशीनों के साथ 24 घंटे इमरजेंसी और आईसीयू की व्यवस्था।
जैजैपुर। जैजैपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। बुधवार 23 सितंबर को बाराद्वार मेन रोड, नहर पुल के पास जैजैपुर में वासुदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा एवं मेटरनिटी सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। अस्पताल के संचालन से जैजैपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। गंभीर बीमारी, दुर्घटना, प्रसूति एवं अन्य उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने वाले मरीजों को अब जैजैपुर में ही बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मरीजों की जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं जिससे विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में फार्मेसी की सुविधा भी रहेगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।
आपात स्थिति में 24 घंटे इमरजेंसी और आईसीयू:-
अस्पताल में सामान्य उपचार के साथ ट्रॉमा और आपातकालीन मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा व आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना अथवा अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ मेटरनिटी एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसूति संबंधी उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर जैसी विशेषज्ञ सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है।
दूर जाने की जरूरत होगी कम:-
जैजैपुर एवं आसपास का क्षेत्र ग्रामीण बहुल होने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अक्सर बड़े शहरों और जिला मुख्यालयों की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेषकर दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति, प्रसूति और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण होगा। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम:-
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अमित केसरवानी व मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अमितेश साहू हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या गुप्ता, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सिदार, पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरती पटेल, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. वैभव कौशिक और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र पहारे की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल के संचालन में अमृतलाल (बंटी) साहू, सौखी और गजाधर साहू विशेष सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, जांच सुविधा, फार्मेसी, एंबुलेंस, इमरजेंसी और आईसीयू जैसी व्यवस्थाओं के साथ अस्पताल को शुरू किया जा रहा है। 23 सितंबर को होने वाले शुभारंभ के साथ जैजैपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की एक नई शुरुआत होगी। इससे आसपास के लोगों को अपने क्षेत्र में उपचार की सुविधा मिलेगी और सामान्य से लेकर आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम हो सकेगी।




