सक्ती जिला

बुधवारी बाजार से फल व्यापारी की बाइक चोरी — पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। नगर के बुधवारी बाजार क्षेत्र से एक फल व्यापारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती निवासी अनुराग शुक्ला फल का व्यापार करते हैं। मंगलवार की दोपहर वे अपनी फल गोदाम के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर काम करने चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे बाहर लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है। नगर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में लग गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button