सक्ती जिला

पानी टंकी तैयार, फिर भी प्यासा गांव: अधूरी पाइपलाइन से पोता में पेयजल संकट गहराया”

जल जीवन मिशन की योजना अधूरी, ग्रामीणों ने जल्द पानी आपूर्ति शुरू करने की उठाई मांग

सक्ती। ग्राम पंचायत पोता में करोड़ों रुपये की लागत से जल जीवन मिशन (नल-जल योजना) के तहत पानी टंकी का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। पानी टंकी तैयार होने के बावजूद पाइपलाइन का कार्य अधूरा होने से घरों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच उन्हें आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। योजना के तहत निर्मित टंकी शोपीस बनकर खड़ी है, जबकि गांव में नियमित और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अब तक शुरू नहीं हो सकी है।


जनपद सदस्य दिव्या नितिन गबेल ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पोता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए अधूरी पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा निर्मित पानी टंकी को तत्काल चालू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button