Uncategorized

सक्ती जिला : बाराद्वार रेलवे स्टेशन से बेल्हाडीह का 14 वर्षीय प्रांशु साहू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार, दो दिनों से नहीं लगा कोई सुराग

परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील

सक्ती। बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हाडीह का रहने वाला 14 वर्षीय प्रांशु साहू बीते 29 जून 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। किशोर के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

रेलवे स्टेशन से हुआ था लापता

परिजनों के अनुसार प्रांशु साहू को अंतिम बार बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास देखा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

परिवार ने लोगों से मांगी मदद

लापता किशोर के पिता दिनेश साहू ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को प्रांशु के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी सूचना भी उनके बेटे को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।

यह है किशोर का हुलिया

प्रांशु साहू की उम्र 14 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है। वह ग्राम बेल्हाडीह, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती का निवासी है।

इन नंबरों पर दें सूचना

यदि किसी व्यक्ति को प्रांशु साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल 98279 63682 या 83490 54666 पर संपर्क करें। परिजनों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button