सक्ती जिला

थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी सफलता: शराब के पैसे न देने पर हत्या करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार

मालखरौदा। थाना मालखरौदा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति की गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं।


यह है पूरा मामला:
मालखरौदा पुलिस के अनुसार, ग्राम दलालपाली निवासी छोटूराम यादव (उम्र 45 साल) का शव दिनांक 23.10.2025 को ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। शव परीक्षण (पी.एम. रिपोर्ट), गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला पाए जाने पर, पुलिस ने अपराध क्र. 255/2025, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान, दलालपाली के ही निवासी धरमू अजगल्ले (उम्र 34 साल) और विनोद अजगल्ले (उम्र 37 साल) पर संदेह हुआ। पुलिस ने साइबर टीम की मदद और मनोवैज्ञानिक तरीके से उनसे पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर, दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी

शराब के लिए पैसों की मांग बनी हत्या का कारण:
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के लिए छोटूराम यादव से पैसे मांगे थे, लेकिन जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो उन्होंने गुस्से में आकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।


उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण विवेचना पूरी की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. नाजिर हुसैन, संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फ़ग़ूराम, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, कृष्णा तिवारी, आरक्षक सेतराम पटेल, साइबर टीम एवं थाना स्टॉफ ने इस कार्रवाई में सराहनीय योगदान दिया।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 26.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मन में भय का माहौल बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button