सक्ती जिला

सक्ति में 25–26 नवंबर को होगा ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव, नंदेली मैदान में जुटेंगे युवा खिलाड़ी

सक्ती। युवाओं और विद्यालयीन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में सांसद खेल महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत आगामी 25 से 26 नवंबर 2025 तक ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह भव्य आयोजन नंदेली खेल मैदान, सक्ती में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। महोत्सव में विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनके माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में न केवल प्रतिभा निखरेगी, बल्कि टीमवर्क, आत्मअनुशासन व खेलभावना जैसे गुणों को भी बढ़ावा मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना, राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाना तथा युवाओं में स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button