सक्ती जिलासक्ती नगर

11 सूत्रीय मांगों पर अड़े नवयुक्त अधिकारी–कर्मचारी, तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, नगरीय निकायों में कामकाज पूरी तरह ठप

सक्ती। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ (नगरीय निकाय) द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शासन स्तर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है। हड़ताल के चलते सक्ती सहित प्रदेशभर के नगरीय निकायों में काम बंद–कलम बंद की स्थिति बनी हुई है। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हड़ताल के कारण नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, जलापूर्ति, स्वच्छता, निर्माण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने दो टूक कहा है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। इधर प्रशासनिक स्तर पर हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की वार्ता की ठोस पहल सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button