सक्ती जिला

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा भारती महिला शक्ति फाउण्डेशन

0 गांव गांव जाकर महिलाओं को किया जा रहा प्रेरित व चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सक्ती- समाजसेवी संस्था भारती महिला शक्ति फाउंडेशन संस्था द्वारा मेरी उड़ान मेरी पहचान के माध्यम से गांव गांव जाकर महिलाओ को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सक्ती ब्लाक की पंचायत प्रभारी पूनम जायसवाल ने बताया कि भारत में पहली बार ऐसा प्रोजेक्ट जो महावारी जागरूकता अभियान को लेकर हमारे छत्तीसगढ में जीपीएस द्वारा हर राज्य में गांव गांव में महिलाओं को महावारी के प्रति लोगो को जागरूक करना व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाकर छोटे छोटे रोजगार से जोड़ना जैसे की समूह दीदियों सेनेटरी पेड , टेडीबीयर ,आचार, बड़ी, पापर ,झाड़ू , दोना पत्तल , मसरूम जैसे अन्य काम और साथ ही लोगो की सोच को बदलना और महिलाओं को आगे रखने के लिए प्रेरित करने कार्य किया जा रहा है।

गांव गांव जाकर महिलाओ को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है

संस्था के डारेक्टर शैलेन्द्र रजक द्वारा भी बताया गया कि लगातार महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। लगातार लोगों को संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप् से चलाने में बीपीओ पूनम जायसवाल, जीपीएस सहित टीम के सदस्य लगे हुए हैं।

इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button