मनीष कथूरिया पर फिर भरोसा, लगातार छठी बार संभालेंगे मारवाड़ी युवा मंच सक्ती की कमान

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर 06 मार्च को हटरी धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मनीष कथूरिया को लगातार छठवीं बार अध्यक्ष चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने कहा कि आने वाले समय में शक्ति शाखा के संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्ती शहर के युवा मारवाड़ी समाज के साथियों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सदस्यता विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंच के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर संचालित स्थायी व अस्थायी प्रकल्पों तथा समय-समय पर निर्देशित कार्यक्रमों का शाखा स्तर पर पूरी तत्परता के साथ क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही मंच द्वारा पूर्व में स्थापित स्थायी प्रकल्पों के बेहतर संचालन के लिए भी नियमित रूप से प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंच के श्याम सुंदर अग्रवाल, महेंद्र जिंदल, सुधीर सराफ, राजकुमार अग्रवाल (राजू), प्रकाश अग्रवाल (ट्राली), मुकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मुकेश बंसल, अनुराग जिंदल, गजेंद्र डालमिया, अनिल सराफ, राकेश अग्रवाल, सुमित शर्मा, मयंक अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (मुन्चु), शैलेश अग्रवाल (लाख), अंकित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और अमन गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मनीष कथूरिया के लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।




