सक्ती जिलासक्ती नगर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सक्ती के श्री कौशल क्लासेस में CGPSC (Pre) टारगेट बैच 2026-27 प्रारंभ, सीमित सीटों के साथ प्रवेश शुरू


सक्ती। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए श्री कौशल क्लासेस द्वारा CGPSC (Pre) टारगेट बैच 2026-27 की शुरुआत की जा रही है। संस्था के डायरेक्टर पुष्कर दुबे ने बताया कि इस बैच में CGPSC प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाएगी। संस्था द्वारा CGPSC (Pre), CGSI, पटवारी, हॉस्टल वार्डन, आरआई, एसएससी, रेलवे और CGVYAPAM जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मॉर्निंग बैच (सुबह 8 से 10 बजे) और ईवनिंग बैच (शाम 5 से 7 बजे) रखा गया है, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार समय चुन सकें।


संस्थान की ओर से जारी शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार मार्च से अगस्त तक विभिन्न विषयों की व्यवस्थित पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन, इतिहास, संविधान, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे विषय पुष्कर सर द्वारा पढ़ाए जाएंगे, जबकि गणित, रीजनिंग, हिंदी भाषा और छत्तीसगढ़ी भाषा की कक्षाएं कपिल सर द्वारा संचालित होंगी।
संस्था द्वारा यह भी बताया गया है कि प्रत्येक शनिवार साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी और करंट अफेयर्स की विशेष कक्षाएं भी लगेंगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुरूप तैयारी करने में मदद मिलेगी।


श्री कौशल क्लासेस से पूर्व में भी कई छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। इनमें नारायण पटेल (CAF), सविता पटेल (RPF), भरत बेरठ (रेलवे), दुर्गेश्वरी मिरी (DAF), ईश्वर बेरठ (CGVYAPAM) और विजयलक्ष्मी देवांगन (प्रो. असिस्टेंट) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
संस्था प्रबंधन ने बताया कि नए बैच के लिए सीमित सीटें निर्धारित की गई हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संस्था का पता वंदना गली, अनुजाय स्कूल के पास, सक्ती है तथा संपर्क नंबर 9752223551 जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button