सक्ती जिलासक्ती नगर

23 मार्च को मां अष्टभुजी पदयात्रा में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं के लिए रहेगी व्यवस्था, श्याम सुंदर ने कहा : भव्य पदयात्रा निकलेगी, सेवा भाव से जुड़ेंगे क्षेत्रवासी

सक्ती— चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 23 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली मां अष्टभुजी पदयात्रा के साथ इस वर्ष विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान एवं अड़भार पहुंचने पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


आयोजन समिति के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल होंगे। ऐसे में भंडारे के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। सेवा भाव से जुड़े स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।


संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “मां अष्टभुजी पदयात्रा के साथ भंडारा इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसादी ग्रहण किए वापस न जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है और पर्याप्त मात्रा में भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।”


उन्होंने आगे कहा कि यात्रा मार्ग में भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति द्वारा सेवा कार्यों में लगे स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु न केवल पदयात्रा में भाग लेने बल्कि भंडारे में सेवा देने के लिए भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button