Uncategorized

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में प्रवेश प्रारंभ, दिव्यांगजनों को शिक्षा-प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने का अभियान तेज

सक्ती। छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ पंजीयन क्रमांक 3889, जो शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था है, द्वारा संचालित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में नेत्रहीन बालक-बालिकाओं एवं प्रशिक्षु दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में स्थापित करना है।

विद्यालय में 6 वर्ष से 35 वर्ष तक के सभी प्रकार के दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, मोबिलिटी (चालन विधि), ओरिएंटेशन (परख विधि), रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास), डिजिटल लिटरेसी (कंप्यूटर प्रशिक्षण), ब्रेल सामग्री एवं ब्रेल लिपि के माध्यम से अध्ययन की सुविधा प्रदान की जा रही है। संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

संस्था में अगरबत्ती, मोमबत्ती, दोना-पत्तल, वॉटर प्यूरिफायर, हेडवॉश, फूलमाला, गजरा, वॉशिंग पाउडर निर्माण सहित विभिन्न छोटे-छोटे रोजगारपरक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था का कहना है कि दिव्यांगजन अधिनियम 2016 में वर्णित किसी भी प्रकार का दिव्यांग व्यक्ति शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से वंचित न रहे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है।

संस्था परिवार ने समाज के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे दिव्यांगजनों के जीवन एवं कलात्मक विकास के लिए सहयोग प्रदान करें। संस्था का मानना है कि समाज के छोटे-छोटे सहयोग से दिव्यांगजनों का जीवन प्रकाशित हो सकता है और वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

शाला परिवार में अध्यक्ष विधेश्वरी आदिले, संचालक एवं संस्थापक जसवंत कुमार आदिले, संरक्षक जसवरी सिंह चावला, मांगेराम अग्रवाल (शिव बुक सेंटर सक्ती), चितरंजन पटेल अधिवक्ता, मनोज पटेल (वास्तु विहार कॉलोनी), पुष्पेंद्री कसेरा, रिंकू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुमित शर्मा (नवभारत), हरजीत सिंह (जीत बूट हाउस सक्ती), श्री रामअवतार, सोनू अग्रवाल, दादूराम केंवट (स्पोर्ट्स शॉप सक्ती), रविचंद्रा (गौ सेवा समिति), गोस्वामी आचार्य (सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती) एवं डॉ. वेदव्रत आर्य सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button