सक्ती जिला

वर्ल्ड साइकिल डे पर निकली साइकिल रैली, 260 लोगों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सक्ती। विश्व साइकिल दिवस के विशेष अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
साइकिल रैली का शुभारंभ सेजस सक्ती से किया गया। रैली को सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सुश्री कावेरी मरकाम तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अग्रसेन चौक, बुधवारी बाजार चौक, राजापारा, शनि मंदिर एवं थाना परिसर होते हुए पुनः सेजस सक्ती पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में सुरेश जायसवाल (प्रभारी प्राचार्य), कराते संघ के जिला अध्यक्ष स्नेहाशीष डे, नेटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक भोग सिंह कंवर, कलेश्वरी साहू, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा।
रैली में स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों सहित लगभग 260 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण मुक्त वातावरण का संदेश दिया।
साइकिल रैली के माध्यम से जिलेवासियों को यह प्रेरणा दी गई कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और सक्रिय जीवनशैली के लिए साइकिल एक प्रभावी एवं सुलभ साधन है।

Related Articles

Back to top button