विकसित भारत संकल्प एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर भाजपा मंडल अड़भार की बैठक आज
अड़भार। भारतीय जनता पार्टी मंडल अड़भार की मासिक बैठक दिनांक 09 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक में “विकसित भारत संकल्प” अभियान के अंतर्गत 30 बुद्धिजीवी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, जो 5 जून से प्रारंभ हो चुका है, उसके सफल क्रियान्वयन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक दोपहर 3:30 बजे से भूपेंद्र चंद्रा जी के फार्म हाउस (पानी टंकी के आगे, कटारी) में आयोजित होगी।
मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल ने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजकों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, जिला एवं प्रदेश के मंडल में निवासरत पदाधिकारियों, नगर पंचायत पार्षदों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं तथा सभी भाजपा पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
विनीत :
– जीवेंद्र गबेल, मंडल अध्यक्ष
– विजय धीरहे, महामंत्री
– नितिन शुक्ला, महामंत्री
– भारतीय जनता पार्टी, मंडल अड़भार




