सक्ती जिला

अभा सतनामी महासभा का सम्मेलन 20 को

बाराद्वार। अखिल भारतीय सतनामी महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 20 जून को बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए 5 जून को बाराद्वार के विश्राम गृह में समाज के लोगो की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बाराद्वार नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया की बाराद्वार के रेस्ट हाउस में आयोजित सामाजिक बैठक में पूरे प्रदेश से महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें आगामी 20 जून को होने वाले अखिल भारतीय सतनामी महासभा के सम्मेलन के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महासभा के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों और समाज के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे 20 जून को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित रहें और महासभा के विकास में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button