वी क्लब अपराजिता ने किया शरबत व फल वितरण

डभरा। वी क्लब अपराजिता द्वारा पुरुषोत्तम मास में गायत्री मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी से राहत दिलाने के लिए छाछ, मीठा पानी, फल का वितरण राहगीरों श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीतल जल, शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। साथ ही जल ही जीवन है इसी उद्देश्य से क्लब की बहनों ने उत्साह पूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया और मानव सेवा का संदेश दिया। यह आयोजन समाज के प्रति क्लब की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का प्रतीक रहा। उपस्थित लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष वी पुष्पा अग्रवाल ने कहा क्लब छोटे-छोटे सेवाएं भी समाज में बड़ी खुशियां और सकारात्मक बदलाव ला सकती है इसी भावना के साथ यह सेवा गतिविधि संपन्न हुई। पूर्व एरिया ऑफिसर वी अर्चना मिश्रा, वी मीनाक्षी पटेल, वी मंजू अग्रवाल, वी साधना सिंह, वी सरिता ध्रुव, वी सपना पटेल, वी रतन कुमार साहू एवं अन्य बहनें उपस्थित रहे




