सक्ती जिला

भारतीय जनता पार्टी सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

संगठन मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा की उपस्थिति तथा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गठन के शुरुआती दिनों में ही अपने प्रमुख वादों को पूरा कर जनता का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान :- 

बैठक में कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : मनोज शर्मा :- 

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यपद्धति एवं बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए समाज के सभी वर्गों से निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

योग दिवस और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने का संकल्प :- 

बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा भी की गई।बैठक में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा, प्रीतम गोयल, रामअवतार अग्रवाल, द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, डॉ. खिलावन साहू, केशव चंद्रा, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया, जबकि जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के अंत में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button