सक्ती जिलासक्ती नगर

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षा व्यवस्था मेरी प्राथमिकता : कमलेश जांगड़े

राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की शिष्टाचार भेंट, लोकसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं से दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया।

भेंट के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने लोकसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, शैक्षणिक प्रगति तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और आमजन की अपेक्षाओं को सामने रखते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

विकास और शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षा व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं को उचित मंच पर मजबूती से रखना तथा उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है। विकास, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button