सक्ती जिलासक्ती नगर

नगर पालिका सभागार में मनाया गया पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन का जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती की पीआईसी (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) की बैठक से पूर्व आज नगर पालिका सभागार में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सीएमओ प्रहलाद पांडेय ने नरेश गेवाडीन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), एल्डरमैन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

नगर पालिका सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में आत्मीय वातावरण के बीच जन्मदिन का यह आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button