मीनलअग्रवाल को प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, आशा गोयल भी बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन में नियुक्ति से बढ़ा सक्ती का गौरव, महिला नेतृत्व को मिलेगा नया विस्तार

सक्ती। सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्ती को एक और पहचान मिली है। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन में सक्ती की समाजसेविका मीनल अंकित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशा गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियों को संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल की अनुशंसा पर महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आशा अग्रवाल, बिलासपुर ने यह नियुक्तियां की हैं। प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से मीनल अंकित अग्रवाल और आशा गोयल को संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने का अवसर मिलेगा।
महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा पर रहेगा जोर:-
महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नई जिम्मेदारियों के साथ समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकजुटता और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। सक्ती की मीनल अंकित अग्रवाल को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से स्थानीय स्तर पर इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। वहीं आशा गोयल की नियुक्ति पर भी प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। आशा जताई गई कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सामाजिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।




