सक्ती जिला

खेली जाएगी फूलों की होली, 3 मार्च को सक्ती धूमधाम से मनाया जाएगा फाल्गुन ग्यारस महोत्सव, श्याम बाबा का होगा अलौकिक श्रृंगार

सक्ती। फाल्गुन ग्यारस महोत्सव 3 मार्च को नगर के राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भव्य दरबार सजेगा श्याम बाबाजी का अलौकिक श्रृंगार होगा, वहीं अखंड ज्योत प्रज्जवलित होगी। साथ ही बाबा के दरबार में फूलों की होली खेली जाएगी। जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि श्याम बाबा के पावन दरबार में भव्य भजन का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें कोलकाता से आए हुए राजू मेहरा एवं सोनभद्र वाराणसी से आने वाले संजीव शर्मा अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक प्रेमी एक निशान के तहत निशान यात्रा सुबह 9:00 बजे से राम मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली जाएगी।

राधाकृष्ण मंदिर से घर वापसी के लिए रहेगी निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

इस दिन विशेष रूप से मंदिर से घर वापसी तक के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी आयोजन समिति के द्वारा की जा रही है। प्रशांत यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए निसान निशुल्क रखा गया है। क्षेत्र के समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में निशान यात्रा एवं भजन संध्या में शामिल होने की अपील की गई है साथ ही बाबा के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर फागुन ग्यारस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button