सक्ती जिला

बारिश की फुहारों के बीच आतिशबाजी के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

0 भव्य आरती के साथ हुआ वरिष्ठजनों का सम्मान
0 कर्मा, डीजे और बैण्ड की धून पर थिरके युवा

सक्ती- शनिवार 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। ब्राह्मण ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चना कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं ज्ञान पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा के बाद होती भगवान परशुराम की भव्य आरती

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सुबह 10 बजे परशुराम चौक में आरती का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। तत्पश्चात शरबत एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। शाम को निकली शोभायात्रा में कर्मा, डीजे एवं बैंड की धुन पर विप्र बंधु शामिल रहे। निकलने वाली भव्य शोभायात्रा नवधा चौक ,गौरव पथ, कचहरी चौक होते हुए बुधवारी बाजार से परशुराम चौक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल जनों का विभिन्न समाज सेवी संगठन सामाजिक संगठन के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में विराजमान भगवान परशुराम का जीवंत चित्र

परशुराम चौक पर चेंबर ऑफ कामर्स की सक्ती शाखा, देवांगन युवा संगठन, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सहयोगी, रामकुमार गबेल एवं परिवार, फ्रेण्ड्स फारएवर ग्रुप के सदस्यों, सौरभ अग्रवाल, जन सेवा समिति द्वारा अल्पाहार एवं शीतल पेय पिलाकर विप्र जनों का स्वागत किया गया। सर्व ब्राम्हण समाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे

शोभायात्रा का स्वागत करने वालों का हुआ सम्मान-

स्थानीय हटरी धर्मशाला में आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। साथी की शोभायात्रा में स्वागत कर जलपान की व्यवस्था करने वाले सहयोगियों का भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया। समाज के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने कहा कि समाज को हम मिलकर एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

रामकुमार गबेल एवं उनके परिवार जनों के द्वारा ब्राह्मणों का फूल माला एवं आरती उतार कर स्वागत किया गया,, बारिश की फुहारों के बीच फूलों की वर्षा ने मोहा मन

इसके लिए सतत हमें मिलकर प्रयास करना है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव तक ब्राह्मण समाज के घरों तक पहुंच हो सभी एकजुटता के साथ कार्य करें ऐसा प्रयास आने वाले समय में करेंगे। वरिष्ठ जनों ने भी अपने उद्बोधन दिए। इस दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सजातीय बंधुओं के अलावा नगर वासियों ने भी शामिल होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रसाद ग्रहण किया।

शोभा यात्रा निकलने से पहले की गई आरती

आरती उतारकर और फूलों की बारिश कर किया विप्र बंधुओं का जोरदार स्वागत-

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता रामकुमार गबेल के नेतृत्व में उनके सहयोगियों एवं परिवारजनो के द्वारा शोभायात्रा में शामिल ब्राम्हणों का माला पहनाई गई। महिलाओं के द्वारा आरती उतारकर स्वागत किया गया। साथ ही फूलों की बारिश की गई और जलपान कराया गया।

शोभा यात्रा के दौरान नाचते ब्राह्मण समाज के युवा

हल्की बारिश के बीच होने वाली आतिशबाजी शोभायात्रा की खुबसूरती को और भी अधिक बढ़ा रही थी। पूरे कार्यक्रम सफल आयोजन को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज के सदस्यों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

बेहतर आयोजन के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया युवाओं की टीम का सम्मान
भगवा रंग के साफा में देखते ही बन रही थी शोभायात्रा की सुंदरता
सम्मानित करते हुए आयोजन समिति के युवा
विप्र वरिष्ठ जन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे
वरिष्ठ जन का सम्मान करते हुए अध्यक्ष
शोभा यात्रा के दौरान विप्र जन
फरसा लेकर शोभायात्रा में निकले ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिगंबर चौबे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button