छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

चंद्रपुर विधानसभा में “संयोगिता” के कदम से कदम मिलाकर साथ दे रहे “रामकुमार”

सक्ती। चंद्रपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव अपना दंभ भर रही हैं। लगातार घर घर जाकर लोगों के बीच बैठ कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रही हैं। सुख-दुख में शामिल हो रही हैं। भेंट मुलाकात कर लगातार जनसंपर्क करने का उनका कार्यक्रम चल रहा है। चंद्रपुर विधानसभा में उनके कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गीता गबेल एवं रामकुमार गवेल लगातार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनका साथ दे रहे हैं। जिस प्रकार क्षेत्र में लोगों के बीच उनकी पैठ हुई है उसे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने को आतुर हैं। ऐसा नहीं है कि वह अभी से अपने दौरे को लेकर सक्रिय हैं। बल्कि विगत वर्ष भर से देखने को मिल रहा है कि वह लोगों के सुख, दुख में शामिल होकर साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुन रही हैं।

संयोगिता सिंह जूदेव ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं और इसके लिए हमें चंद्रपुर विधानसभा में भी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए हमें यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ही जीता कर भेजना है। रामकुमार गबेल ने कहा कि श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव अच्छी तरह से लोगों के दुख दर्द और समस्याओं को समझ रही है निश्चित तौर पर जनता आने वाले समय में उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेगी। कार्यक्रम में श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के साथ में श्रीमती गीता गबेल ,रामकुमार गबेल द्वारा घर परिवार भेंट मुलाकात संपर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम कनाईडीह के उपेन्द्र सिदार, ग्राम खर्री के उदल वार, मुनि बाबा मैत्री, चुड़ामणि मैत्री, रिपूसूदन चन्द्रा जी,बोधीराम चन्द्रा, ग्राम बेल्हाड़ीह के पुरुषोत्तम चन्द्रा के घर में शामिल हुए। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों, ग्रामीण कार्यकर्ताओ, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं ग्राम वासियों का साथ सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button