सक्ती नगर

सीबीएसई 10 वीं में यमन रहे टॉप पर, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अनन्या शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

सक्ती– नगर के सीबीएसई स्कूल जिंदल वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। कक्षा 10 वीं के छात्रा यमन पटेल ने सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। इसी प्रकार अनन्या शर्मा ने 95.6 प्रतिशत, स्नेहा अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत, अनुज बंसल ने 94.2 प्रतिशत, शुभ अग्रवाल ने 94, खुशी अग्रवाल ने 91.4 प्रतिशत, यश अग्रवाल ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित नगर का गौरव बढ़ाया है।

जिंदल स्कूल के सफलता प्राप्त करने वाले सीबीएसई 10 के विद्यार्थी

संचालक रवि अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल ने की उज्जवल शुभकामनाएं

विद्यालय के संचालक रवि अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल ने सफल छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार तथा गुरूजनों को दिया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button