छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। इस कैबिनेट बैठक से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सात अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है।

नगरीय निकाय चुनाव पर हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने तथा मतपत्र और मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति, खाद की उपलब्धता, और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, कैबिनेट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी चर्चा संभव है। किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है

इन प्रमुख बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा
– महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का प्रस्ताव।

मतपत्र-मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग।

– प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता की समीक्षा।

– खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों का आकलन।

इस अभियान पर विस्तृत चर्चा और संभावित निर्णय।

– किसानों और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button