सक्ती जिला

एक बार फिर जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में बुलंद किया झण्डा, तीन स्कूल को पछाड़ कर रहा सिरमौर

सक्ती। एक बार फिर जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम ऊंचा किया, जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल चांपा में एक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, उस प्रतियोगिता में कुल 4 स्कूलों ने भाग लिया था, लेकिन सभी को पछाड़ के जिंदल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, यह प्रतियोगिता ज्योतिर्मय सहोदय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित की गई थी, प्रथम प्राप्त करने वाले डांस ग्रूप मे वंशिका अग्रवाल, परिणीता गवेल, चंचल साहू, आद्या राय, चेतन्य सिदार, आकांक्षा भारद्वाज, तानी यादव, भावना श्रीवास, मान्यता साहू, अर्पिता उराँव, कीर्ति अग्रवाल, प्रकृति राठौड़, मधुरिमा गवेल, भाव्या साहू थे, प्रिंसिपल वेंकट और डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल ने सभी बच्चो को सराहा और उसके उज्जवल भविष्य के लिए सुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button