सक्ती जिला

जिला बनने से अनेक फायदे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे प्रशासनिक कार्यों में आएगी कसावट – गीता देवांगन

सक्ती। सक्ती के जिला बनने के बाद अब प्रशासन एवं लोगों के बीच की दूरियां कम हो जाएंगी। प्रशासनिक कसावट आने से लोगों के कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। उक्त आशय की बातें कांग्रेस नेत्री एवं महिला कांग्रेस जिला  अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी देवांगन ने कही उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद अब रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ गीता देवांगन

दूरस्थ अंचल में बसने वाले ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए अब अधिक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी शहर के नजदीक ही लोगों के काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य और पर्यटन की दृष्टि से भी हमारा जिला समृद्ध हो सकेगा ऐसी कामना की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके। 

श्रीमती गीता देवांगन

मुख्यमंत्री का किया  जोरदार स्वागत

कांग्रेस नेत्री श्रीमती गीता देवी देवांगन ने मुख्यमंत्री के शक्ति पहुंचने के बाद पंडित दीनदयाल स्टेडियम में हेलीपैड पर पहुंचकर जोरदार स्वागत किया था। साथ ही उन्होंने शक्ति को जिले की सौगात देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया था। श्रीमती गीता देवांगन ने क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके सक्षम नेतृत्व के कारण शक्ति जिला बन पाया है इसका लाभ हक समस्त जिले वासियों को मिलने जा रहा है। 

सीएम का स्वागत करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button