सक्ती जिला
पटेल समाज ने किया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का स्वागत, समाज के पदाधिकारियों ने कहा – दोनों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा जिला

सक्ती। सोमवार को हरदिहा पटेल मरार समाज के पदाधिकारियों ने सक्ती जिले की प्रथम कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से सौजन्य भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि सभी जिले विकास के लिए उनके समाज की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ताकि हमारा जिला सदैव प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो।

इसी प्रकार प्रथम पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे से भी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भेंट करते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रित होगा। इस अवसर पर प्रेम पटेल, शोभाराम पटेल, ब्यास पटेल, रथ राम पटेल ,भास्कर पटेल, प्यारे लाल पटेल, जगदेव पटेल, कुलदीप पटेल, रंजीत पटेल ,चेतन पटेल , एकाबर पटेल मौजूद रहे।




