सक्ती जिला

किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट

दिल्ली। संसद सत्र के दौरान लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने देश के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सशक्त भारत निर्माण हेतु साहसिक निर्णयों के प्रतीक माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्या – अनाज भंडारण में आ रही दिक्कतों – से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किसानों की व्यावहारिक परेशानियों और मंडियों में उत्पन्न परिस्थितियों को गंभीरता से सुनते हुए अमित शाह जी ने शीघ्र पहल कर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र की अन्य विभिन्न समस्याओं, जैसे ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, सहकारी संस्थाओं की मजबूती तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी विस्तृत चर्चा की। माननीय मंत्री जी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार किसानों व आमजन के हित में निरंतर संवेदनशील और सक्रिय है।

सौजन्य भेंट को क्षेत्र के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button