सक्ती जिला

डायल 112 के चालको ने वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगो को लेकर कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन

सक्ती/बाराद्वार – डायल 112 के चालको ने वेतन बढाये जाने व अन्य विभीन्न मांगो को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। बाराद्वार डायल 112 के चालक कुमार बरेठ एवं भूवनेश्वर राठौर ने बताया कि सन 2018-19 में सीजी डायल 112 एबीपी ट्रैवल्स पर फैसेलिटी मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड में उनकी भर्ती हुई थी, 16 अगस्त 2018 में बतौर वाहन चालक के पद पर वे सभी चालक अपने कर्तव्यो का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे है, लेकिन उन्हे सुविधाये नही दी जा रही है। सन 2018 में जॉईनिंग दिनांक से 7 वर्ष तक 7435 रुपये मासिक वेतन के रूप मैं दिया जा रहा था, जिसे पिछले वर्ष केवल 8 सौ रूपये बढाकर करीब 82 सौ रुपए दिया जा रहा है। डायल 112 के चालको ने उनकी वेतन बढाये जाने की की मांग की गई है, जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकें। उन्होने बताया कि 82 सौ सेलरी के अलावा अन्य किसी भी तरह का उन्हे कोई भत्ता नहीं दिया जाता है, न ही किसी भी प्रकार की अन्य कोई सुविधाये उन्हे प्रदान की जाती है। डायल 112 के चालको ने उन्हे अन्य भत्ता प्रदान करते हुए सभी को वाहन चालक के पद पर नियमित किये जाने की मांग की गई है। डायल 112 के चालको ने एकजूट होकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय एवं एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुए विभीन्न मांगे की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से वेतन वृद्धी, सीजी डायल 112 के चालको को नियमित करने, शासन नियामानुसार मासिक वेतन वृद्धि प्रति माह वेतन स्लिप वेतन की तारीख निर्धारित किये जाने, सन 2019 से अब तक का बढ़ा हुआ वेतन दिलाने, वार्षिक त्योहार बोनस दिये जाने, वर्दी में बदलाव किये जाने सहित अन्य विभीन्न मांगे शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालो में सक्ती एवं जांजगीर जिले से डायल 112 के करीब 45 चालको का दल मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button