सक्ती जिला


जैजैपुर विधायक बालेश्वर पर लगा चार सौ बीसी का केस,फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर पौने 43 लाख रुपये निकाला बैंक से

सक्ती। जिले के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर चार सौ बीसी का केस दर्ज हुआ है। बम्हनीडीह कोआपरेटिव सोसायटी मैनेजर के पद पर रहते हुए सेल्समेन से मिलकर किसान, उसकी मां व पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर 43 लाख 78 हजार रूपये के आहरण के मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद जैजैपुर विधायक पर यह मामला दर्ज हुआ है। बताते चले कि दो माह पूर्व आवेदक राजकुमार शर्मा निवासी फरसवानी ने शिकायत दर्ज कराया था कि वर्ष 2015-2020 के बी च बालेश्वर साहू जिला सहकारी समिति बम्हनीडीह में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

आरोपीगणों ने आवेदक के 50 एकड़ जमीन में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन लेने की उसे सलाह देकर आवेदक का एचडीएफसी बैंक चांपा में खाता खुलवाया और वहां से प्रार्थी का ब्लैंक चेक लेकर 24 लाख रुपए की राशि आरोपी द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। यही नहीं आरोपीगणों ने प्रार्थी एवं उसकी मां व पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर कुल 42 लाख 78 हजार रूपये आहरण कर लिया। जांच पर अपराध पाए जाने से समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू, विक्रेता गौतम राठौर के द्वारा आवेदक राजकुमार शर्मा उसकी मां जयतिन शर्मा तथा पत्नी श्रीमती नीता शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर अंगूठा लगाकर निकासी पर्ची से छल कपट पूर्वक एवं बेईमानी की नीयत से स्वयं लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से आरोपीगणों के द्वारा किया गया अपराध सदर धारा 420, 468, 467, 471,34 भादवि. का थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

“शिकायत जांच पर से मामला पंजीबद्ध किया गया है। जिसमें जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू व विक्रेता गौतम राठौर के खिलाफ धारा 420, 468, 467, 471,34 कायम कर जांच की जा रही है”

जे.पी. गुप्ता टीआई चांपा

“66 चांपा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी चांपा थाने से मिल जायेगी। आरोपियों में से एक विधायक है”

उमेश कश्यप एएसपी जांजगीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button