Uncategorizedसक्ती जिला
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक के सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती। जानकारी के अनुसार, नगझर गांव के मेन रोड में अज्ञात वाहन की ठोकर से सिर में गंभीर चोट आने से युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम हेमचरण जांगड़े निवासी सिंघरा थाना मालखरौदा है।

वहीं आक्रोशित लोगों ने शव को हॉस्पिटल से लाकर बीरभांठा चौक में रखकर चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा लोगों को समझाइश देने पर चक्काजाम समाप्त कर दिया गया है।




