सक्ती जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक

अरुण निराला संवाददाता सक्ती – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम ने विगत दिवस आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिले के राजनैतिक दलों की बैठक ली। बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी गई एवं वर्तमान में हुए मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के अनुमोदन उपरांत नवीनतम मतदान केन्द्रों की सूची निःशुल्क प्रदाय की गई।  बैठक में निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button