सक्ती जिलासक्ती नगर

विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल के प्रयास का दिखने लगा रंग, बोरदा क्रॉसिंग में मार्किंग के साथ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपाय चालू

सक्ती। विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल के द्वारा किए गए प्रयास रंग ला रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अब बोरदा फुलवारी चौक में मार्किंग एवं दुर्घटना पर नियंत्रण पाने के लिए कई उपाय शुरू कर दिए गए हैं। विदित हो कि नगर से सटे हुए ग्राम कंचनपुर नेशनल हाईवे में फुलवारी चौक बोरदा मोड़ के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह क्रॉसिंग बेहद खतरनाक है इसे लेकर लगातार विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल गंभीर रहे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहे साथ ही यहां ऐसे उपाय करने की मांग की जिससे यहां पर दुर्घटनाएं ना हो और भावी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

एनएच विभाग के अधिकारी से चर्चा कर मांग पत्र देते हुए विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी अवगत कराया था जिसे गंभीरता से लेते हुए डॉ चरणदास महंत ने अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द यहां बेहतर उपाय किए जाएं। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि वह पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी तथा नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराए थे जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा भी लिया था।

पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई को ज्ञापन देते हुए सुरेश अग्रवाल

इसके बाद इस दिशा में ठोस प्रयास चालू हो चुके हैं जल्द ही यहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

बोरदा क्रशिंग के संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ से चर्चा करते हुए विधायक प्रतिनिधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button