सक्ती जिला

सक्ती की बेटी विधि ने चक्रधर समारोह में दी शानदार प्रस्तुति, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित, बढ़ाया सक्ती जिले का गौरव

सक्ती. चक्रधर समारोह 2024 में विधि सेनगुप्ता ने दी ओडिसी नृत्य की बेमिसाल प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना विधि सेन गुप्ता ने चक्रधर समारोह रायगढ़ के कला मंच में एकल प्रस्तुति देकर चक्रधर समारोह के उत्सव में समां बाँध दिया. समारोह में उपस्थित सभी दर्शक समूह को मंत्रमुग्ध कर ढेर सारी तालियां बटोरी विधि ने अपनी प्रस्तुति दुर्गा तांडव में महिषासुर वध और माँ दुर्गा के विहंगम रूप को नृत्य के ज़रिए बेमिसाल प्रस्तुति दी व मानव उद्घारणा में द्रौपदी चीर हरण के समय भगवान श्री कृष्णा कोटि कोटि वस्त्र प्रदान कर द्रौपदी की गरिमा का रक्षा किया । 

विधि सेनगुप्ता को सम्मानित करते हुए रायगढ़ के कलेक्टर आईएएस कार्तिकेय गोयल एवं मौजूद पुलिस अधीक्षक. सम्मान लेती हुई विधि सेनगुप्ता

विधि सेन गुप्ता ने की प्रारंभिक शिक्षा सक्ती ज़िले में हुई एवं उच्च शिक्षा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ । 

विधि सेन गुप्ता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों में भारतीय कला संस्कृति नृत्य का बेमिसाल प्रस्तुति दी है विधि ने भारत के विभिन्न राज्य जैसे मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आसाम आँध्रप्रदेश तमिलनाडु मद्रास छत्तीसगढ़ गुजरात उड़ीसा दिल्ली मुंबई में अनेको प्रस्तुति दी है तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों की सिंगापुर और मलेशिया में भी उड़ीसी नृत्य की प्रस्तुति देकर भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button