गौ माता के साथ जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सक्ती। ग्राम लालमाटी के सोन नदी में गौ माता के हाथ पर एवं मुंह को बोरे से बांधकर जिंदा नदी में फेंकने का मामला सामने आया था जिसकी नगर के युवाओं ने निंदा करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से नगर के युवाओं ने ग्राम लाल माटी में प्रवाहित सोन नदी में कुछ असामाजिक व अपराधिक तत्वों के द्वारा गौ माता के चारों पैरों को रस्सी से बांधकर एवं मुंह को बोरी से बांधकर जीवित अवस्था में नदी में फेंक दिया था। संजय कश्यप ने कहा कि जिसमें आरोपियों के द्वारा किया गया यह कृत्य हिंदू समाज व संस्कृति का गला घोटने जैसा है। ऐसा कृत्य निर्मम पशुओं के साथ करना जगन ने अपराध है। इस कृत्य का वीडियो भी बनाया गया जिससे कि जैन समाज में भय का माहौल पैदा किया जा सके। युवाओं ने अनुविभागीय अधिकारी से गौ माता के साथ किए गए इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कश्यप, हर्ष देवांगन, लाखन नामदेव, मयंक ठाकुर, प्रकाश साहू, विजय साहू, अनिल राठौर, राजेश सोनी, राजा सोनी, दीपेश गवेल, मुकेश देवांगन शामिल हैं।




