छत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

चालक को झपकी आई और पिकअप वाहन गिरा कुएं में, तीन लोग थे सवार, सक्ती जिले की घटना

  • कुआं सुखा था इसलिए बच गए, हाइड्रा की मदद से निकाला गया वाहन

सक्ती: कोरबा से आम फल लेकर आ रही पिकअप नगरदा थाना के सलीहाभंठा हैं के पास एक कुएं में गिर गई। राहत भरी खबर यह रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वहां फल लेकर सक्ती की ओर आ रही थी। की अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। पिकअप में 3 लोग सवार थे। तीनो सुरक्षित हैं। गांव वालों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। हाइड्रा की मदद से शाम तक पिकअप को भी कला गया है। मामूली चोट होने की वजह से वे अपने घर की ओर रवाना भी हो गए।
थाना प्रभारी नगरदा राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5 बजे की है। चालक ने बताया कि वे सक्ती की ओर आ रहे थे तभी झपकी आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और कुएं में गिर गया। यहां राहत भरी बात यह रही कि कुआं सुखा था, उसमे पानी नहीं के बराबर था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। थाना और ग्रामवासियों की मदद से सवार तीन लोगों की बाहर निकाला गया और किसी भी प्रकार की ज्यादा चोट नहीं होने के कारण वे रवाना हो गए। बाद में शाम 4 बजे तक वाहन को भी पुलिस की मदद से निकलवाया गया। बहरहाल पुलिस ने वाहन चालकों से सचेत होकर वाहन चलाने की अपील की है। टी आई राजेश चंद्रवंशी ने कहा यह बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन भाग्य ने साथ दिया और सभी सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button