सक्ती जिला

भीषण गर्मी से सड़कों पर छा रहा सन्नाटा

सक्ती – इन दिनों जिला लू की चपेट में है, सुबह से भीषण गर्मी का कहर जारी है। दोपहर 12 के बाद से तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। सुबह से शांम तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है, जिस वजह से नगर सहित ग्रामीण अंचल के सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। बाजारों से भीड़ नदारत रहती है। मजदूर और पैदल चलने वाले सबसे ज्यादा परेशान दिखाई देते है। पिछले चार-पांच दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। दैनिक बाजार, साप्ताहिक बाजार में पसरा लगाने वाले दुकानदार परेशान दिख रहे हैं। लोग रुमाल और स्कार्फ से खुद को ढक कर निकल रहे हैं। इस गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है, जिसके चलते गर्मी का यह असर सेहत पर भी पड़ रहा है। शरीर में गर्मी बढ़ने से फोड़ा, फुंसी, बुखार, उल्टी, दस्त समेत कई शारीरिक परेशानियां सामने आ रही है। जिसका इलाज करने शासकीय व निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। जिला चिकत्सिा अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में लोग घर से बाहर न निकले, कामकाजी व जरूरतमंद सिर ढक कर ही बाहर निकले। शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल उपचार करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button