सक्ती जिलासक्ती नगर

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के बाद कांग्रेस नेता अधिवक्ता रथराम पटेल का मनाया गया जन्मदिन, समर्थकों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

सक्ती। ग्राम टेमर में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा के पश्चात मां समलाई मंदिर के समीप नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता अधिवक्ता रथराम पटेल का उनके सहयोगियों एवं ग्रामवासियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता रथराम पटेल ने मां समलाई दाई का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद उपस्थित सहयोगियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की बधाई दी तथा जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टेमर के उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल, अश्वनी पटेल, पुष्पेंद्र उर्फ भुरू बरेठ, खिलेंद्र जायसवाल, हेमंत कुम्हार, अजय केवट, महेतर पटेल, छोटू पटेल, राजेंद्र पटेल, भगवान देवांगन, नारायण कुम्हार, तोबो, खेम, विक्की, अरनव बाबा पटेल, सोमू, सोनू, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवागण एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button