क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

फल खरीदने में व्यस्त हुआ किसान, इधर चोरों ने पार कर दी बाइक, सक्ती पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सक्ती। इलाज कराकर चांपा से सक्ती लौट रहे जिले के ग्राम अंजोरीपाली के किसान की बाइक सक्ती के कंचनपुर के पास से पार हो गई। किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ने थाने में बताया कि वह ग्राम अंजोरीपाली का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 14.07.2024 को डाक्टर के पास इलाज कराने चांपा गया था, वापस आ रहा था कि समय करीबन 02.00 बजे के लगभग मोटर सायकल HF Delux क्र CG 13 UH 6016 इंजन नंबर HA11EJF9J40524 चेचिस नंबर MBLHA11ATF9J19157 को मेनरोड कंचनपुर में फल दुकान के पास खड़ी कर फल खरीदने में व्यस्त हो गया था। गाड़ी की चाबी को गाड़ी में ही छोड़ दिया था। कुछ देर बाद देखा तो मेरी मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नही थी। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मोटर सायकल को आसपास खोजा गया लेकिन कोई पता नही चला। घटना के बाद किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)-BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button