राजनीतिकसक्ती जिला

महिलाओं को प्रलोभन देकर फार्म भरवा रहे भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस ने लगाया आरोप

  • प्रेस कांफ्रेंस कर कहा – कांग्रेस की घोषणा डर गई है भाजपा

सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस द्वारा की गई कांग्रेस द्वारा की गई गृह लक्ष्मी योजना के संबंध में प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया की महतारी वंदन योजना के तहत फार्म भरवा कर लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत चुनाव आयोग तक कर दी गई है। गृह लक्ष्मी योजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की हर गृह लक्ष्मी स्वरूप महिलाओं को मिलेगा। न ही इसमें किसी भी प्रकार का फॉर्म भरवारा जाएगा ना ही किसी अन्य प्रकार की फॉर्मेलिटी होगी सीधे सरकार आने पर यह योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा।

IMG 20231113 WA0042 kshititech
प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में हार के डर से डरी हुई है और जिस प्रकार से महतारी बंधन योजना का फॉर्म प्रलोभन देकर भराया जा रहा है वह गलत है। कांग्रेस द्वारा की गई घोषणा से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है।

IMG 20231113 WA0043 kshititech
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी पर आरोप लगाते हुए हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

इसी प्रकार प्रेस वार्ता को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. दिगंबर प्रसाद चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जो करती है वह करती है और इस बार फिर भरोसे की सरकार वापस छत्तीसगढ़ में बनने जा रही है। गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को सालाना ₹15000 देने की घोषणा की गई है जिसका लाभ सरकार आने के बाद सभी महिलाओं को मिलेगा।

IMG 20231113 WA0045 kshititech

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आ रही है और सक्ती विधानसभा में भी डॉ चरण दास महंत भारी वोटों के साथ जीतकर इस बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस नेता ने कहा कि हम पूरे छत्तीसगढ़ में 70 से 75 सीट फिर से जीतने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को गुमराह करने के लिए महतारी वंदन योजना के फॉर्म जैसे औपचारिकताएं की जा रही हैं जिसकी शिकायत चुनाव आयोग को भी कर दी गई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेश गेवाडीन,मनीष कथूरिया, भवानी तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।