सक्ती जिलासक्ती नगर

पानी निकासी की समस्या नहीं सुलझी तो किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल करेंगे भूख हड़ताल

बोरदा हाईवे से शहर प्रवेश मार्ग पर जलभराव का मामला, कलेक्टर से शीघ्र कार्रवाई की मांग

सक्ती। किसान कांग्रेस जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने बोरदा हाईवे रोड से सक्ती शहर में प्रवेश करने वाले दोनों पेट्रोल पंपों के बीच जल निकासी की समस्या को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के दौरान पानी निकासी नहीं होने से आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि 28 एवं 29 जुलाई के भीतर इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 30 जुलाई को सावन माह के प्रथम दिवस सुबह 10 बजे संबंधित स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

साधेश्वर कुमार गबेल ने कहा कि वे गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हैं, इसके बावजूद जनहित में आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से भी इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button