सक्ती नगर

बिहार के दौरे पर विद्या सिदार, लोगों से मिलकर बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सक्ती– जिला पंचायत सदस्य एवं राज्य खाद्य आयोग की सदस्य श्रीमती विद्या सिदार इन दिनों बिहार राज्य के दौरे पर हैं। विगत दिनों उन्हें आगामी विधानसभ चुनाव तक के लिए धमदाहा विधानसभा की प्रभारी नियुक्त किया गया है। दौरे के दौरान बाद अनुसूचित जनजातीय उच्च विद्यालय धमदाहा में श्रीमती विद्या सिदार एवं श्रीमती सोनाली मुर्मू के द्वारा बच्चों को उत्साहवर्धन किया एवं स्कूल के शिक्षक एवं स्कूल के कर्मचारी से स्कूल की गतिविधियों का जायजा लिया। कोरोना काल वर्ष में रेफरल अस्पताल धमदहा  में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भ्रमण किया एवं पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित केंद्रीय योजना के बारे में वहां के लोगों को विस्तार से जानकारी दिया और  राष्ट्रपति के पद पर श्रीमती द्रोपति मुर्मू के संघर्षों को बताया। उनके साथ वहां के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button