सक्ती जिलासक्ती नगर

राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के जन्मदिवस पर सोमनाथ सोनी ने दी बधाई; शासन-प्रशासन से सक्ती में उनके ऐतिहासिक योगदान का नाम अंकित करने की मांग

सक्ती- ‌आज सक्ती रियासत के पूर्व राजा, लोकप्रिय एवं निष्पक्ष जननेता राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का 23 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। इस अवसर पर सोमनाथ सोनी ने उन्हें अपनी आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोमनाथ सोनी ने राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के महान व्यक्तित्व, जनसेवा और उनके निष्पक्ष नेतृत्व को याद करते हुए क्षेत्र के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।

इस विशेष अवसर पर सोमनाथ सोनी ने शासन और प्रशासन के समक्ष एक गंभीर विषय उठाते हुए कहा कि सक्ती रियासत के इतने बड़े और जनप्रिय राजा होने के बावजूद, वर्तमान में सक्ती शहर या क्षेत्र में कहीं भी उनके नाम का उल्लेख या उनकी स्मृति से जुड़ा कोई आधिकारिक स्थल नहीं है।
प्रेस के माध्यम से अपनी प्रमुख मांग रखते हुए सोमनाथ सोनी ने कहा:
“राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी का संपूर्ण जीवन सक्ती क्षेत्र की जनता के उत्थान और निष्पक्ष जनसेवा को समर्पित था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महान रियासत के इतने बड़े राजा और जननेता का नाम आज सक्ती में प्रमुखता से कहीं दर्ज नहीं है। मेरी शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग है कि सक्ती में किसी प्रमुख मार्ग, चौक या सार्वजनिक स्थल का नामकरण राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के नाम पर किया जाए, अथवा उनके योगदान को उचित स्थान दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सकें।”
सोमनाथ सोनी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस दिशा में जल्द से जल्द उचित और सकारात्मक कदम उठाया जाए, ताकि क्षेत्र के सच्चे जननायक को उनका ऐतिहासिक हक और सम्मान मिल सके।

Related Articles

Back to top button