सक्ती जिला

महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार — 35 लीटर शराब और बाइक जब्त,डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अरुण निराला संवाददाता सक्ती/डभरा।  पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक बाइक जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मेढ़पाली निवासी राजकुमार हिमधर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा था। गश्त के दौरान डभरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रहा था।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को ज़ब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button