Uncategorized

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 25 पौधों का रोपण, मंत्री लखन देवांगन ने बाउंड्रीवाल, सड़क डामरीकरण व फलदार पौधे लगाने की घोषणा की

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा माई जी फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को नेहरू नगर कॉलोनी स्थित खाली भूखंड पर “सुग्घर छत्तीसगढ़” अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर 25 पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष निधि तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद पंकज देवांगन, नरेंद्र देवांगन, विकास अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

खाली भूमि के विकास की घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन देवांगन ने नेहरू नगर स्थित खाली भूखंड पर बाउंड्रीवाल निर्माण, सड़क का डामरीकरण तथा फलदार वृक्षों के रोपण की घोषणा की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना

संस्था की अध्यक्ष निधि तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा नालियों के निर्माण, नियमित साफ-सफाई, सड़क किनारे ईंटों से घेरा बनाकर पौधों का संरक्षण तथा जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में पुष्पा तिवारी, होमा खान, श्रद्धा बुंदेला, हेमा शर्मा, रोशनी तिवारी, रूपा तिवारी, खुशबू तिवारी, पद्मिनी साहू, पुनीराम साहू, श्याम साहू, मोतीलाल देवांगन, आनंद देवांगन सहित संस्था के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, महिला समूह की सदस्याएं एवं नेहरू नगर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।

Related Articles

Back to top button