लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल शक्ति में योग दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षको द्वारा योगाभ्यास किया गया।विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। विद्यार्थियों ने योग के प्रति विशेष रुचि दिखाते हुए पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक अमन चौधरी, के साथ विद्यालय के शिक्षको एवं विधायर्थियों ने सामुदायिक भवन शक्ति मे आयोजित योगाभ्यास मे भाग लिया.विद्यार्थियों ने योगा शिक्षक के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।”
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े एवं कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से नियमित योग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ता है।




