सक्ती जिला

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड शाखा सक्ती ने मातृ शिशु अस्पताल को कंप्यूटर, प्रिंटर और ए.सी. भेंट किया

सक्ती। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की सक्ती शाखा ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत समाज को योगदान देते हुए मातृ शिशु अस्पताल, सक्ती को कंप्यूटर प्रिंटर एवं एयर कंडीशनर प्रदान किया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को सामग्री का हस्तांतरण किया। उन्होंने बताया कि आईडीबीआई बैंक सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहा है और समय-समय पर स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु इस प्रकार की पहल करता रहा है।

बैंक की यह पहल न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करेगी, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड का उद्देश्य समाज के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर, स्थानीय समुदाय के विकास में सहयोग करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button