सक्ती में पहली बार ‘जेठा–सक्ती संपत्ति प्रदर्शनी 2026’ का आयोजन, रियल एस्टेट को मिलेगा नया मंच

सक्ती। जिले में रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘जेठा–सक्ती संपत्ति प्रदर्शनी 2026’ का आयोजन शीघ्र ही किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी वास्तु विहार परिसर, जेठा–सक्ती में आयोजित होगी, जिसमें घर, प्लॉट, दुकान एवं निवेश से जुड़े विभिन्न विकल्प एक ही मंच पर उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी सक्ती क्षेत्र में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित की जा रही है, जहां नामी बिल्डर, डेवलपर और संपत्ति विक्रेता अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को सीधे निर्माताओं से जोड़ना, पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना तथा निवेश के बेहतर अवसर प्रदान करना है।
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों से संबंधित जानकारी, भविष्य की योजनाएं, सुविधाएं और प्रस्तावों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह प्रदर्शनी नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक बिल्डर, डेवलपर एवं संस्थान मोबाइल नंबर 96444 88828 पर संपर्क कर स्टॉल आरक्षित कर सकते हैं। ‘जेठा–सक्ती संपत्ति प्रदर्शनी 2026’ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह आयोजन सक्ती जिले में रियल एस्टेट गतिविधियों को नई गति देने वाला साबित होने की उम्मीद है।




